प्राइवेट कंपनी ने तोड़ी मेन वाटर लाइन, 1.5 लाख लोग परेशान
प्राइवेट कंपनी ने तोड़ी मेन वाटर लाइन, 1.5 लाख लोग परेशान प्राइवेट कंपनी ने तोड़ी मेन वाटर लाइन, 1.5 लाख लोग परेशान

कानपुर दक्षिण। बर्रा आठ स्थित सब्जी मंडी चौराहे के पास सीवरलाइन डाल रही प्राइवेट कंपनी ने लापरवाही से कार्य करते हुए पानी की मुख्य लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते 1.5 लाख लोगों के सामने जल संकट खड़ा हो गया। वहीं देर शाम तक कंपनी के कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। बर्रा 8 सब्जी मंडी चौराहे पर अमृत योजना के तहत प्राइवेट कंपनी एलसी गहरी सीवर लाइन डाल रही है। इस दौरान की जा रही खुदाई से पानी की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बर्रा विश्वबैंक के डी ब्लॉक, ई ब्लॉक, एच ब्लॉक, एच-1 ब्लॉक, एचआईजी कालोनी, बर्रा 8 ए ब्लॉक, बी ब्लॉक और वार्ड-9 के सी ब्लॉक, डी ब्लॉक, ई ब्लॉक, ई-1 ब्लॉक, एफ ब्लॉक, एफ-1 ब्लॉक की जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई।
लाखों लोग पानी से वंचित हैं। इलाकाई पार्षद मौके पर पहुंचे और जलकल महाप्रबंधक व जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की। इस दौरान लाइन की मरम्मत का कार्य चलता रहा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


