खराब वॉटर फ्रीजर हुए दुरुस्त तो निकलने लगा पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

मूसानगर में भीषण गर्मी के बीच खराब पड़े वाटर फ्रीजरों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने समस्या को ध्यान में रखते हुए खराब फ्रीजरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इससे राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध होगा और गर्मी में राहत मिलेगी।

खराब वॉटर फ्रीजर हुए दुरुस्त तो निकलने लगा पानी

मूसानगर, संवाददाता। भीषण गर्मी में क्षेत्र के खराब पड़े वाटर फ्रीजरों को दुरूस्त करने का काम शुरू हो गया। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद हरकत में आए नगर पंचायत प्रशासन ने वाटर फ्रीजर की मरम्मत कराना शुरू कर दिया। इससे राहगीरों को सहूलियत मिलेगी 13 मई को प्रकाशित छह माह से एक वाटर फ्रीजर ठीक नहीं करा पाए सभासद की खबर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में छाप कर खराब पड़े वाटर फ्रीजर की समस्या को उठाया था। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा निषाद और ईओ नरेश कुमार ने समस्या को संज्ञान लेते हुए खराब पड़े वाटर फ्रीजरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में प्यास बुझा सके ।

कस्बे में खिरियनपुरवा मोड़ पर लगे वाटर फ्रीजर का एक साल पहले से रिबोर खराब हो जाने से ठप पड़ा हुआ था। खराब पड़े वाटर फ्रीजर की मरम्मत कराकर उन्हें चालू करा दिया गया। जिम्मेदारों ने बताया कि सब्जी मंडी गेट पर लगा वाटर फ्रीजर भी शीघ्र ही चालू हो जाएगा। वहां के लल्ला पाल, सुरेश, बीनू आदि का कहना है कि वाटर फ्रीजर सही हो जाने से ठंडे पानी के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। ईओ नरेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर कस्बे में अन्य स्थानों पर भी वाटर फ्रीजर जल्द लगाए जाएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।