वांछित पत्रकार को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया
कानपुर। शहर के एक अखबार के संपादक दिग्विजय सिंह को बुधवार सुबह मध्य प्रदेश...
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 08 Feb 2023 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें
कानपुर। शहर के एक अखबार के संपादक दिग्विजय सिंह को बुधवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्वालटोली थाना प्रभारी जैनेद्र तोमर ने बताया कि सुबह मध्य प्रदेश के भोपाल से पुलिस आई थी। दिग्विजय सिंह के खिलाफ कोर्ट का वारंट था। ग्वालटोली से पुलिस की एक टुकड़ी उनके साथ अखबार के कार्यालय गई थी। वहीं पर उन्हें कोर्ट का आदेश दिखाकर गिरफ्तार कर लिया गया। वह मध्य प्रदेश में चल रहे एक मामले में वांछित हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।