Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsVoter Verification Strategy Launched in Kanpur by BJP District Organizations
बीएलओ संग बीएलए कराएंगे मतदाता पुनरीक्षण

बीएलओ संग बीएलए कराएंगे मतदाता पुनरीक्षण

संक्षेप: Kanpur News - उत्तर,दक्षिण और ग्रामीण संगठनों ने बनाई रणनीति कानपुर,प्रमुख संवाददाता मंगलवार से शुरू हो रहे मतदाता

Mon, 3 Nov 2025 10:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर,दक्षिण और ग्रामीण संगठनों ने बनाई रणनीति कानपुर,प्रमुख संवाददाता मंगलवार से शुरू हो रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संग मंगलवार को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का काम कराएंगे। भाजपा उत्तर,दक्षिण और ग्रामीण जिला संगठनों ने बैठकें करके बूथ स्तर पर नामित बीएलए को मतदाता पुनरीक्षण में सत्यापन और फार्म भऱवाएं। 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं का वोटर आईडी का फार्म भरवा उसका पहचान पत्र जरूर बनाएं। फर्जी वोटर आईडी को तत्काल निरस्त करा इसकी भी सूची अलग से बनाएं ताकि मतदाता सूची के प्रकाशन में इसका सत्यापन हो सके। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह और ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने अपने-अपने जिलों में बैठक करके रणनीति बनाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही पुनरीक्षण में बीएलओ संग किन चीजों पर विशेष गौर ऱखें,ताकि पात्र ही वोटर सूची में शामिल हो। अवैध वोटरों के नाम सूची से कटवाएं। अनिल दीक्षित ने पार्टी दफ्तर नवीन मार्केट में बैठक की। बैठक में मुख्य अतिथि एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि वर्ष- 2003 में जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और प्रदेश में सपा की तब एसआईआर हुआ था। इस गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य है कि भारत की मतदाता सूची शुद्ध हो। वह देश का निवासी हो। 7 नवंबर को देश भर में 150 शहरों में सामूहिक राष्ट्र गीत का गायन होगा। इसमें एक कानपुर नगर भी है। अनुराग शर्मा ने बताया कि सामूहिक राष्ट्र गीत के गायन को जिला मंत्री अनुपम मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। यहां अभिनव दीक्षित,स आनंद मिश्र, ऋचा सक्सेना देवनाथ रहे।