व्यावहारिक प्रशिक्षण पर निकला रंगरूट ट्रांसजेंडर का गाल चूम हुआ वायरल
Kanpur News - व्यावहारिक प्रशिक्षण पर निकला रंगरूट ट्रांसजेंडर का गाल चूम हुआ वायरल व्यावहारिक प्रशिक्षण पर निकला रंगरूट ट्रांसजेंडर का गाल चूम हुआ वायरल

कानपुर। ट्रेनी सिपाहियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए सोमवार को परमट मेले में ले जाया गया। लोगों के बीच ड्यूटी के तरीके, उनसे बात व्यवहार और आचरण का ज्ञान दिया जा रहा था कि इसी बीच एक ट्रेनी सिपाही ट्रांसजेंडर का गाल चूमकर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के प्लेटफार्म पर सिपाही ने कमेंट कर ट्रांसजेंडर से वीडियो डिलीट करने की गुजारिश की। इसके साथ ही अपनी इंस्टाग्राम आईडी भी डिलीट कर दी। ट्रांसजेंडर का गाल चूमते हुए ट्रेनी सिपाही का वायरल वीडियो रविवार को परमट मंदिर में लगे मेले का बताया जा रहा है।
जहां डीजी प्रशिक्षण के आदेश पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे ट्रेनी सिपाहियों के एक ग्रुप को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए ले जाया गया था। इस दौरान एक ट्रांसजेंडर पार्किंग एरिया में पुलिस कर्मियों को देखकर रील बनाने लगा। पीछे से आ रहे ट्रेनी सिपाहियों में से एक ने ट्रांसजेंडर के गले में हाथ डाला और गाल चूम लिया। ट्रांसजेंडर ने रील पर छैला बाबू तो कैसा दिलदार निकला....चोर समझी थी मैं, थानेदार निकला...गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने ट्रेनी सिपाही की हरकत पर आपत्ति जताते हुए कमेंट्स शुरू कर दिए। इस बीच संदीप कुमार नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक कमेंट किया गया। अरे सुनो ये मैं ही हूं। मुझे प्रॉब्लम हो रही है। नौकरी पर बात आ गई है। प्लीज यार इससे डिलीट कर दो और मेरे पर मैसेज करो। ट्रांसजेंडर द्वारा कोई जवाब नहीं देने पर वीडियो डिलीट करने के लिए कमेंट करने वाले शख्स ने अपना इस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया, वायरल पोस्ट पर संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो कब और कहां का है साथ ही हरकत करने वाला कौन है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


