दो पक्षों में विवाद के बाद नशेबाजों ने सरेराह किया पथराव, वीडियो वायरल
चकेरी। शहर के दक्षिण क्षेत्र में नशेबाजों ने शुक्रवार देर रात सड़क पर जमकर उत्पात

चकेरी। दक्षिण क्षेत्र में नशेबाजों ने शुक्रवार देर रात सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। दो पक्षों में हुए विवाद के बाद युवक ने सड़क पर पथराव कर दिया। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वाहन सवार भागने लगे। नशेबाजों के द्वारा किये गए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो गोविंद नगर थानाक्षेत्र के नंदलाल चौराहे के बताया जा रहा है। वीडियो में करीब आधा दर्जन युवक नशे की हालत में गाली-गलौज कर सड़क पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। वही पथराव के चलते कार और बाइक सवार वाहन वापस मोड़ते नजर आ रहे हैं।
सरेआम इस प्रकार से गुंडई पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलती नजर आ रही है। वहीं उपद्रव से डरे आसपास के लोग घरों में कैद रहे। थाना प्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कर उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपितो को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


