लेनदेन के विवाद में कारोबारी को पीटा, लूट का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के हरवंश मोहाल में रुपये के लेन-देन के विवाद में आरोपितों ने पॉलीहाउस कारोबारी के कार्यालय में घुसकर मारपीट की। आरोपितों ने 6.50 लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेनदेन के विवाद में कारोबारी को पीटा, लूट का आरोप

कानपुर, संवाददाता। हरवंश मोहाल में रुपये के लेन-देन के विवाद में आरोपितों ने पॉलीहाउस कारोबारी के कार्यालय में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्लागंज निवासी मनीष राय के अनुसार वह पॉलीहाउस निर्माण का कार्य करते हैं। कानपुर के मॉल रोड स्थित पीएसीएल बिल्डिंग में उनका ऑफिस है। कुछ समय पहले आगरा के रहने वाले गजेंद्र पाल सिंह ने अपनी कृषि भूमि पर पॉलीहाउस यानी शेडनेट हाउस निर्माण के लिए उनसे संपर्क किया। उन्होंने समझौते के अनुसार कार्य पूरा कर दिया, लेकिन सब्सिडी व भुगतान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

आरोप है कि बीती 19 मई 2025 को आरोपित साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे। आरोपितों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और वहां रखे 6.50 लाख रुपये लूटकर ले गए। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पूरे घटनाक्रम की फुटेज उनके पास है। हरवंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।