मंदिर की जमीन बचाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mar 01, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - सरसौल के रूमा गांव में ग्रामीणों ने श्री बारादरी हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की और कहा कि मंदिर की जमीन किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी।

मंदिर की जमीन बचाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा गांव में श्री बारादरी हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने भू-माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से जमीन को बचाने और आरोपितों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित प्राचीन मंदिर की जमीन पर कुछ भू-माफिया अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और कहा कि मंदिर की जमीन किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दी जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने मांग की कि मंदिर की जमीन का सीमांकन कराया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलने के बाद कानपुर पुलिस के स्थानीय पुलिस कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।