बलेथा गांव में टूटी नालियां, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - बलेथा गांव में मुख्य मार्ग के किनारे बनी नालियां टूटी और चोक हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नालियों की सफाई न होने और मरम्मत नहीं करने के कारण समस्या बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

बलेथा गांव में टूटी नालियां, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

रूरा, संवाददाता। क्षेत्र बलेथा गांव में मुख्य मार्ग के किनारे बनी नालियां टूटी और चोक होने के चलते है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मैथा विकास खंड की ग्राम पंचायत के मड़ौली के मजरा बलेथा गांव में बीते कई महीनों से नालियों में बहने वाला पानी अब सड़क पर रहा है इससे मुख्य सड़क लोगों को आवागम में गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है।इस सड़क के दोनों ओर मकानों की नालियों से सड़क किनारे की नालियों में आने वाला पानी नालियों की साफ सफाई न होने और नालियों की मरम्मत न कराए जाने के चलते सड़क पर ही भर जाता है।

इससे सड़क पर पानी जाता है।इसमें यहां ग्रामीणों को गिर कर घायल होने का डर भी बना रहता है।सड़क के दोनों ओर रहने वाली आबादी को सड़क पर जलभराव से मुसीबत उठानी पड़ रही है। गांव के छोटू,राम जी,विपिन आदि लोगों ने कहा कि नालियों की सफाई रोज नहीं होती है। बरसात के दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। यहां निकलते समय कई बार बच्चे और बाइक सवार गिर कर घायल भी हो चुके है,इसके बावजूद भी जिम्मेदार नालियों की साफ सफाई कराकर सड़क की साफ सफाई रखना जरूरी नहीं समझ रहे है।जिम्मेदारों की अनदेखी की चलते हम गांव वालों मुसबीत का सामना करना पड़ रहा है।कोई ध्यान देता तो इस समस्या से हम गांव वालों को निदान मिल जाता।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।