Kanpur News: जिगनिश पंचायत भवन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: डेरापुर के जिगनिश पंचायत भवन परिसर में अव्यवस्थाएं बढ़ गई हैं। बारिश के बाद जलभराव और घास-झाड़ियों की भरमार से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सफाई और निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि समस्या हल हो सके। यह पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Kanpur News: जिगनिश पंचायत भवन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

Kanpur News: डेरापुर। ग्राम पंचायत जिगनिश स्थित पंचायत भवन परिसर में इन दिनों अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। परिसर में जगह-जगह घास और झाड़ियां उग आई हैं, जबकि बारिश का पानी जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे पंचायत भवन आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों राघवेंद्र यादव, मोहनलाल पाल, अमित पाल, प्रताप पाल, कैलाश यादव, बिनेश यादव और पुट्टू आदि ने बताया कि पंचायत भवन परिसर में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से घास काफी बढ़ गई है। बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो गया है। कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को पंचायत भवन तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन ग्राम पंचायत के महत्वपूर्ण कार्यों का केंद्र है। यहां ग्रामीण विभिन्न सरकारी योजनाओं और पंचायत संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में जलभराव और गंदगी बनी रहने से लोगों को परेशानी के साथ-साथ मच्छरों के पनपने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही जमा हो जाता है। कई स्थानों पर घास और झाड़ियां होने से परिसर का वातावरण भी खराब दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पंचायत भवन परिसर की तत्काल सफाई कराने, घास-झाड़ियों को हटवाने और जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहाकि पंचायत भवन परिसर की नियमित सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जानी चाहिए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी से राहत मिल सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: जिगनिश पंचायत भवन में अव्यवस्थाओं का बोलबाला