Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsVictim s Family Seeks Protection in Ongoing Gang Rape Case Against Notorious Criminal
गैंगरेप के वादी व गवाहों को धमका रहा टॉपटेन अपराधी

गैंगरेप के वादी व गवाहों को धमका रहा टॉपटेन अपराधी

संक्षेप:

Kanpur News - गैंगरेप के मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपी शमीम हीरो पर धमकाने का आरोप लगाया है। 15 नवंबर को सुनवाई के दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन बार चौकी प्रभारी ने कोई कदम नहीं उठाया। एएसपी ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Nov 06, 2025 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

गैंगरेप के चल रहे मुकदमे में पीड़ित परिवार ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव निवासी टॉप-टेन अपराधी व मजरिया हिस्ट्रीशीटर पर धमकाने का आरोप लगाकर अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही 15 नवंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। अकबरपुर कोतवाली में वर्ष 2020 में दर्ज गैंगरेप के मुकदमें में इस समय स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम में सुनवाई हो रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मुकदमें में 15 नवबर को सुनवाई होनी है। मुकदमें में आरोपित बारा गांव का टॉप टेन अपराधी शमीम हीरो पुत्र अब्दुल हमीद भी आरोपित हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके खिलाफ गैंगरेप के अलावा गोवध अधिनियम, गुंडा एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि के 33 मुकदमें दर्ज हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमें में शमीम हीरो वादी को समझौता करने व गवाहों को अदालत में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे गवाहों व वादी का परिवार डरा हुआ है। आरोप है कि इस संबंध में कई बार अफसरों से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी बारा चौकी प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उक्त शातिर के हौसले बढ़े हुए हैं। पीड़ितों ने सुनवाई के दौरान सुरक्षा के साथ आरोपित के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई कराए जाने की मांग की। मामले में एएसपी ने पीड़ित परिवार को प्रभावी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।