खरीदारी संग रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Feb 16, 2026 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर, प्रमुख संवाददाता खादी ग्रामोद्योग की ओर से बृजेंद्र स्वरूप मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के

खादी ग्रामोद्योग की ओर से बृजेंद्र स्वरूप मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विशेष संगीत संध्या में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ सुप्रसिद्ध ग़ज़ल एवं गीत गायक प्रदीप श्रीवास्तव की प्रस्तुति से हुआ। गायिका अर्चना पांडे ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। यहां अंकुश श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष धोले ने प्रस्तुतियों से माहौल जीवंत कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


