ज्ञान, कला व नवचेतना की देवी मां सरस्वती की आराधना
Kanpur News - ज्ञान, कला व नवचेतना की देवी मां सरस्वती की आराधना ज्ञान, कला व नवचेतना की देवी मां सरस्वती की आराधना

कानपुर। वसंत पंचमी के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में पूजा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विवि परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में कला, साहित्य व संगीत की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजा-अर्चन किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने पूजा की। दीनदयाल शोध केंद्र के आचार्यों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया तो संगीत विभाग के शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने हे शारदे मां वंदना प्रस्तुत की। एसएन सेन पीजी कॉलेज में भी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चन किया गया।
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, हिन्दी विभाग में शोध छात्रों के संयोजन से वसंत उत्सव तथा महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की जयंती पर काव्यपाठ का आयोजन हुआ। डॉ. सर्वेशमणि त्रिपाठी ने निराला के काव्य को संघर्ष, आत्मबल और मानवीय संवेदना की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। बीए ऑनर्स के पार्थ सारथी मिश्रा राम की शक्ति पूजा कविता का पाठ किया। हिन्दी की शोध छात्रा प्रतिमा सिंह ने ‘दुःख ही जीवन की कथा रही’ का पाठ किया। इस मौके पर डॉ. प्रभात गौरव मिश्र, डॉ. सुमित कुमार चौधरी, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ.अभिजित साहा आदि मौजूद रहे। वसंत पंचमी पर भजन गायन, क्राफ्ट मेकिंग, क्ले मेकिंग, काइट मेकिंग एवं बुके मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भजन गायन में जयंत शर्मा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और प्रवीण कुमार व वैष्णवी त्रिपाठी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बुके मेकिंग में प्रिया यादव प्रथम, श्रष्टि जायसवाल द्वितीय और अली हसन व आस्था संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। काइट पेंटिंग में वंशिका पाल प्रथम, पुनीत सिंह द्वितीय एवं ख्याति अवस्थी तृतीय स्थान पर रहीं। क्ले मॉडलिंग में मिष्ठी सिन्हा प्रथम, नेहा वर्मा द्वितीय शांभवी तृतीय स्थान पर रहीं। क्राफ्ट मेकिंग में प्राची द्विवेदी एकमात्र विजेता रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि गोरे ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


