Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsUttar Pradesh Under-23 Team Set to Begin CK Nayudu Trophy Campaign Against Himachal Pradesh

समीर रिजवी करेंगे कप्तानी ! कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मिली कमान, जानिए पूरी स्क्वाड

Kanpur News - बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में  उत्तर प्रदेश की टीम 16 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में खेला जाएगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 12 Oct 2025 08:42 AM
share Share
Follow Us on
समीर रिजवी करेंगे कप्तानी ! कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मिली कमान, जानिए पूरी स्क्वाड

बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम 16 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में खेला जाएगा। मुख्य टीम में 19 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, पांच खिलाड़ियों को नेट गेंदबाज के तौर पर शामिल किया गया है। इस बार यूपीसीए ने ज्ञानेंद्र पाण्डेय को टीम का कोच नियुक्त किया है।

यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने शनिवार को टीम जारी करते हुए बताया कि उप्र टीम में कानपुर के युवा बल्लेबाज आदर्श सिंह को भी जगह मिली।चयनित टीम में मेरठ और सहारनपुर के सबसे अधिक चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं। गाजियाबाद के तीन, लखनऊ के दो, कानपुर, इलाहाबाद, जीबी नगर, मुरादाबाद, फतेहपुर और गाजीपुर के एक-एक खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

चयनित टीम- समीर रिजवी (कप्तान), रितुराज शर्मा, अंकुर शर्मा, शुभम मिश्रा (मेरठ), स्वास्तिक चिकारा, काव्य तेवतिया, अक्श सिंघल (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), मो. अमान, मो. आशियान, अब्दुल रहमान, वंश चौधरी (सहारनपुर), शिवांश यादव (प्रयागराज), अक्षय दुबे (गौतमबुद्ध नगर), नमन तिवारी, अली जाफिर मोहसिन (लखनऊ), अक्षु बाजवा (मुरादाबाद), कार्तिक यादव (फतेहपुर), सचिन सिंह (गाजीपुर)। नेट गेंदबाज: अनुराग पोसवाल, सत्यम चौहान (दोनों मेरठ), प्रशांत यादव (गाजियाबाद), शोएब (सहारनपुर), अमित कुमार (अलीगढ़)।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।