Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsUttar Pradesh Triumphs Over Karnataka in U-23 Men s State A ODI Trophy Match
 स्पोर्ट्स- कानपुर के आदर्श की पारी से उप्र ने कर्नाटक को हराया

स्पोर्ट्स- कानपुर के आदर्श की पारी से उप्र ने कर्नाटक को हराया

संक्षेप: Kanpur News - कानपुर। प्रमुख संवाददाताबीसीसीआई की अंडर–23 पुरुष स्टेट ‘ए’ वनडे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को सात विकेट से पराजित किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

Sun, 9 Nov 2025 10:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। प्रमुख संवाददाता बीसीसीआई की अंडर–23 पुरुष स्टेट ‘ए’ वनडे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को सात विकेट से पराजित किया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कानपुर के बल्लेबाज आदर्श सिंह की शानदार 91 रन की पारी की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 306 रन बनाए। कप्तान अन्नेश्वर गौतम ने 94 गेंद पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 118 रन, प्रखर चतुर्वेदी ने 54 रन और कार्तिकेय ने 42 रन की पारी खेली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गेंदबाजी में कार्तिक यादव और विजय कुमार को तीन-तीन, अब्दुल रहमान को दो तथा रितुराज शर्मा को एक सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार शुरुआत की। आदर्श सिंह ने 82 गेंद पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 91 रन, काव्य तेवतिया ने 70 गेंद पर 53 रन, समीर रिजवी ने 45 गेंद पर 61 रन तथा रितुराज शर्मा ने 68 गेंद पर नाबाद 75 रन की पारी खेली। टीम ने 46.4 ओवर में तीन विकेट पर 307 रन बनाकर मैच जीता। गेंदबाजी में समित द्रविड, ध्रुव प्रभाकर और हार्दिक राज को एक-एक विकेट मिला।