नेशनल में हिस्सा लेने वाली यूपी ताइक्वांडो टीम का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली यूपी टीम का चयन तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। 63 जिलों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ी नौ जून को सिक्किम में होने वाली चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

नेशनल में हिस्सा लेने वाली यूपी ताइक्वांडो टीम का चयन

नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली यूपी टीम का चयन हो गया है। यह चयन शहर में खत्म हुई तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है, जिसमें 63 जिलों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई थी। स्वर्ण पदक जीतने वाले चयनित खिलाड़ी नौ जून को सिक्किम में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के परिणाम

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में हुए राज्यस्तरीय ताइक्वांडो के सब जूनियर बालक वर्ग के 29 किग्रा में बिजनौर के मो. जैद, अंडर-16 बालिका वर्ग में लखनऊ की देशप्रीत, अंडर-20 वर्ग में आगरा की देवांशी ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर अंडर-18 वर्ग में इटावा के आदित्य, अंडर-25 वर्ग में लक्ष्य, अंडर-50 वर्ग में गाजीपुर के हर्ष, अंडर-21 वर्ग में बरेली के शौर्य, अंडर-18 वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के कर्तव्य, अंडर-23 वर्ग में लखनऊ के अरिहंत, अंडर-35 बालिका वर्ग में मुरादाबाद की देवांशी ने स्वर्ण पदक जीता।

कैडेट वर्ग के मुकाबले

कैडेट वर्ग के मुकाबलों में अंडर-37 वर्ग में गाजीपुर के यश, अंडर-57 किग्रा वर्ग में गौतम बुद्ध नगर के सुहान, अंडर-61 वर्ग में आगरा के विजय, कैडेट बालिका वर्ग के 29 किग्रा में इटावा की सिद्धि, अंडर-33 वर्ग में गाजियाबाद की नंदिनी तथा अंडर-44 में आगरा की काजल ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग के अंडर-49 किग्रा वर्ग में आगरा की अंशिका, अंडर-55 किग्रा वर्ग में अलीगढ़ की अंशिका, अंडर-59 किग्रा की स्पर्धा में लखनऊ की अंशिका, अंडर-63 किग्रा वर्ग में लखनऊ साईं की खुशी, अंडर-68 किग्रा वर्ग में लखनऊ साईं की नव्या सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन कब हुआ?
उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन तीन दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।