रामबाबू की हैट्रिक से कानपुर देहात ने महोबा को हराया

रामबाबू की हैट्रिक से कानपुर देहात ने महोबा को हराया

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में डॉ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में छह मुकाबले खेले गए। कानपुर देहात, रामपुर, संभल, इलाहाबाद, महाराजगंज और बुलंदशहर ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की। पहले मैच में कानपुर देहात ने महोबा को हराया, जबकि अन्य मैचों में भी रोमांचक खेल देखने को मिला।

Nov 18, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर। प्रमुख संवाददाता डॉ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में छह मुकाबले खेले गए। इसमें कानपुर देहात, रामपुर, संभल, इलाहाबाद, महाराजगंज, बुलंदशहर ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। महोबा मैदान पर खेले गए पहले मैच में महोबा ने 16.4 ओवर में 97 रन बनाए। टीम की ओर से शेख ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में रामबाबू सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत कुल पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी कानपुर देहात ने 12 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीता। जीत में प्रसून ने 35 रन व सैफ ने 31 रन बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बुलंदशहर क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में बुलंदशहर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जीबी नगर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 194 रन ही बना सकी। इससे बुलंदशहर ने 14 रन से मैच जीता। बस्ती क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में बस्ती ने 20 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी महाराजगंज ने 19.2 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीता। बिजनौर क्रिकेट मैदान पर खेले गए चौथे मैच में बिजनौर की पूरी टीम 14.5 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में विक्की ने चार विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रामपुर ने 7.5 ओवर में एक विकेट पर 99 रन बनाकर मैच नौ विकेट से जीता। इलाहाबाद क्रिकेट मैदान पर खेले गए पांचवें मैच में इलाहाबाद ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सोनभद्र की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन पर सिमट गई और इलाहाबाद ने 54 रन से मैच जीता। अमरोहा क्रिकेट मैदान पर खेले गए छठवें मैच में अमरोहा ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी संभल ने 15 ओवर में छह विकेट पर 138 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीता।