Kanpur News: अयोध्या प्रकरण के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: भोगनीपुर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने धरना प्रदर्शन करके लेखपालों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की जा रही भ्रष्ट कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि लेखपाल कठिन परिवेश में जनता की सेवा कर रहे हैं। शनिवार को रसूलाबाद में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

Kanpur News: अयोध्या प्रकरण के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना

Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के प्रांगण में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी कृप्शन एंव विजिलेंस से की जा रही गलत, अनुचित, फर्जी एंव दुर्भावनापूर्ण ढंग से ट्रैप पर रोक लगाकर लेखपालों ने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

लेखपालों की निष्ठा

तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने बताया कि वह राजस्व विभाग का मेहनती, ईमानदारी एंव जनता से सीधे जुड़ा हुआ कर्मचारी है। जो कठिन परिवेश में गांव-गांव घूमकर शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ भूमि सबंधी विवादों और पैमाइश अन्य राजस्व कार्यों का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाता है और लेखपाल अपने कर्तव्यों का निरंतर निर्वहन करता है। किसी व्यक्ति के अवैध कार्यों को नियमों के विपरीत न किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा दलाल का लेखपाल से रंजिश रखना असमान्य नहीं है। कई बार असंतुष्ट व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ में लेखपाल को झूठे मामले में फसाने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी कृप्शन एंव विजिलेंस टीम द्वारा कई मामलों में शिकायत की गई। लेकिन वास्तविक, शिकायतकर्ताओं की पृष्ठभूमि के उद्देश्य तथा संबंधित कार्य लेखपाल की वास्तविक भूमि का अधिकार क्षेत्र पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रैप कार्रवाई किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। 20 अगस्त 2026 को अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना से पूरे लेखपाल अत्यंत आहत एंव आक्रोशित हैं। प्रदेश के लेखपालों में भय, मानसिक प्रताड़ना एंव असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।

ज्ञापन की प्रक्रिया

कर्मचारियों के लिए भयमुक्त होकर निष्पक्ष एंव ईमानदारी से कार्य करना संभव नहीं हो पा रहा है। मांगो को लेकर प्रवीण कुमार, ज्ञानेश सचान, राघवेन्द्र सचान, अखिलेश कटियार, अमर पाल, संजीव सचान, नवनीत सचान, दीक्षा सचान, पूजा देवी, राजेश पटेल और अजीत कटियार आदि लेखपाल संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

लेखपालों ने हड़ताल पर सौंपा ज्ञापन

एंटी करप्शन टीम का विरोध

रसूलाबाद। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल पर हुई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ ने हड़ताल पर रहकर ज्ञापन सौंपा। रसूलाबाद तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर। संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार, मंत्री विजय कुमार, अंकित कुशवाहा,अटल तिवारी आदि ने बताया कि प्रदेश संगठन के आवाहन पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया है।

प्रश्नों के उत्तर

✦क्या लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा?−
जी हां, लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: अयोध्या प्रकरण के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना