जिले के 11 लाभार्थियों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ

Feb 28, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - जिले के 11 लाभार्थियों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ जिले के 11 लाभार्थियों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ

जिले के 11 लाभार्थियों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ

कानपुर। होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क गैस सिलेंडर रीफिल का उपहार दिया। शुक्रवार को लोकभवन, लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण बिठूर महोत्सव स्थल पर भी किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने कार्यक्रम को देखा और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने 11 महिला लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया। वर्तमान में 1,95,567 उज्ज्वला लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें एचपीसीएल के 58,208, बीपीसीएल के 41,935 और आईओसीएल के 95,424 उपभोक्ता शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च के बीच एक सिलेंडर रिफिल पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।