उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को पांच विकेट से हराया
Kanpur News - उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को पांच विकेट से हराया उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को पांच विकेट से हराया उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को पांच विकेट से हराया

कानपुर। सीनियर वुमेंस वनडे ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को पांच विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही यूपी ने चार अंक प्राप्त किए। राजकोट में खेले गए मैच में उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उड़ीसा ने छह विकेट पर 243 रन बनाए। टीम की ओर से माधुरी ने 68 रन, तन्मयी ने 48 रन, दिव्यदर्शनी ने 63 रन व सरिता ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अंजलि सिंह ने दो, आरजू, अर्चना देवी व खुशी त्यागी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उत्तर प्रदेश ने आगरी की संपदा दीक्षित की शानदार 106 रन और सहारनपुर की वर्णिका की 67 रन की बदौलत पांच विकेट पर 245 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सोनाली सिंह व निशी कश्यप ने 17-17 रन बनाए। संपदा दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



