टैलेंट स्पीड हंट से तेज गेंदबाज की तलाश करेगा यूपीसीए
Kanpur News - प्रदेश में तेज गेंदबाज की तलाश अब टैलेंट स्पीड हंट से की जाएगी। इसका आयोजन उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा किया जाएगा। 16 से 24 साल के युवा तेज गेंदबाजों की रफ्तार को परखा जाएगा। यूपीसीए आगामी सत्र के लिए बेहतर गेंदबाजों की खोज कर रहा है।

प्रदेश में तेज गेंदबाज की तलाश अब टैलेंट स्पीड हंट से की जाएगी। इसका आयोजन उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से किया जाएगा। इसके माध्यम से 16 से 24 साल के युवा तेज गेंदबाजों की रफ्तार को परखा जाएगा और सबसे तेज गेंदबाजों को यूपीसीए ट्रायल, कैम्प और टीम का हिस्सा बनाएगा। उप्र क्रिकेट की ओर से जल्द ही टैलेंट स्पीड हंट के सेंटर और तिथियों की घोषणा कर करीब एक हजार से ज्यादा युवा और सबसे तेज गेंदबाजों की रफ्तार को मौका देगा।
यूपीसीए के सचिव का बयान
यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि आगामी सत्र के लिए महिला, पुरुष और जूनियर टीम के लिए बेहतर और तेज रफ्तार वाले गेंदबाज की खोज के लिए यूपीसीए हंट का आयोजन करने जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से तेज गेंदबाज शामिल होंगे और अपनी रफ्तार दिखाकर उप्र टीम की राह बनाएंगे।
हाई परफॉर्मेंस कैम्प
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब और ग्रीन पार्क स्टेडियम में संचालित हाई परफॉर्मेंस कैम्प के माध्यम से प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व गेंदबाजों को आगामी सत्र के लिए खोजा जा रहा है। मंगलवार को कमला क्लब में मो. आमिर की देखरेख में जूनियर खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट और अभ्यास मैच आयोजित कराया गया। इसमें खिलाड़ियों को निर्धारित लक्ष्य देकर मैदान में भेजा गया। इसी प्रकार, ग्रीन पार्क स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में सीनियर खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


