Kanpur News: सीएम के निर्देश पर 10 बिगड़े बिजली फीडरों को सुधारेंगे

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर केस्को ने 10 बिगड़े बिजली फीडरों को सुधारने का निर्णय लिया है। इन फीडरों में लाइनलॉस कम करने और बिलिंग को 100% करने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित अधिकारियों को बकायेदारों से वसूली तेज करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kanpur News: सीएम के निर्देश पर 10 बिगड़े बिजली फीडरों को सुधारेंगे

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हर डिस्कॉम के 10 बिगड़े फीडरों को चिन्हित कर उन्हें सुधारा जाएगा। केस्को ने भी ऐसे 10 फीडरों को चुना है, जिसमें लाइनलॉस ज्यादा है। केस्को एमडी नेहा जैन ने इन 10 फीडरों की बिलिंग और कलेक्शन को शत प्रतिशत करने, लॉइनलॉस कम करने और बिजली आपूर्ति बेहतर करने के इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं। इन 10 फीडरों पर विशेष फोकसकेस्को के गंगागंज, लक्ष्मीपुरवा, शहीद पार्क, रंजीत नगर, बांसमंडी, होंडा, इस्पात नगर समेत 10 फीडरों को केंद्र में रखा गया है। इन क्षेत्रों में बिलिंग कवरेज और राजस्व वसूली की फीडरवार स्थिति तैयार की जा रही है।

अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप बिलिंग सुनिश्चित करने और बकायेदारों से वसूली तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। कमजोर प्रदर्शन वाले फीडरों को अलग से चिह्नित कर वहां अभियान तेज किया जाएगा। बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क करने, बिल संबंधी शिकायतों का निस्तारण कराने और भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए फील्ड टीमों को सक्रिय किया है। केस्को मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि केस्को समेत सभी डिस्कॉम के अधिक लाइनलॉस वाले 10 फीडरों को चुना गया है। इसमें विशेष अभियान चलाकर लाइनलॉस कम करने और राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: सीएम के निर्देश पर 10 बिगड़े बिजली फीडरों को सुधारेंगे