पोस्टपेड मीटर में पिछला बकाया 10 किस्तों में जमा कर सकेंगे

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

यूपीपीसीएल स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के लिए अब बकाया राशि का भुगतान 10 किस्तों में करने की सुविधा देगा। उपभोक्ता हर महीने एकमुश्त या किस्तों में बकाया चुकता कर सकते हैं। प्रीपेड उपभोक्ताओं को 2% छूट मिलती रहेगी, जबकि पोस्टपेड उपभोक्ताओं को यह छूट नहीं मिलेगी। स्मार्ट मीटर से जुड़े बिल मोबाइल पर मिलेंगे।

पोस्टपेड मीटर में पिछला बकाया 10 किस्तों में जमा कर सकेंगे

स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के पोस्टपेड होते ही पिछला बकाया 10 किस्तों में चुकाने की सुविधा भी यूपीपीसीएल देगा। अभी तक यह एरियर बकाया है, जो प्रीपेड मीटरों में हर रीचार्ज पर कटता है। घरेलू उपभोक्ताओं से हर रीचार्ज की 10 प्रतिशत राशि और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से 25 प्रतिशत राशि इसी एरियर बकाया में कट जाती है। जब तक कि एरियर बकाये का भुगतान पूरा न हो जाए। अब इसी बकाया को 10 आसान किस्तों में लिया जाएगा। यह उनके हर 10 महीने तक बिलों में जुड़ेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने इसके निर्देश जारी किए हैं। अगर किसी उपभोक्ता का पिछला बकाया 10 हजार रुपये है तो उससे हर महीने एक हजार रुपये तक अगले 10 महीनों के बिल में जुड़ेगा। उपभोक्ताओं को यह भी सुविधा दी जाएगी कि अगर वह चाहें तो एकमुश्त भी पिछला बकाया जमा कर सकते हैं। ऐसा करने पर बकाया राशि पर हर महीने लगने वाला ब्याज भी नहीं देना होगा। किस्तों में भुगतान पर दो प्रतिशत ब्याज दर से ब्याज भी बढ़ेगा。

प्रीपेड उपभोक्ताओं को जारी रहेगी दो प्रतिशत छूट

जो उपभेाक्ता बिजली मीटर प्रीपेड रखना चाहते हैं, उन्हें एनर्जी चार्ज यानी इस्तेमाल बिजली की दो प्रतिशत मासिक छूट जारी रहेगी। पोस्टपेड मीटरों में दो प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी। केस्को हर महीने प्रीपेड उपभोक्ताओं को यह छूट देता है, जो उनके रीचार्ज राशि में जुड़ जाती है। पोस्टपेड मीटर हों या प्रीपेड स्मार्ट मीटर इसकी पूरी डिटेल उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप में देख सकेंगे। उनका दैनिक बिजली खर्च और महीने का मासिक बिल इसमें दिखेगा।

कनेक्शन में मोबाइल नंबर न होने से दिक्कतें

स्मार्ट मीटरों का बिजली का बिल मोबाइल पर आता है। इसके लिए पहली शर्त है संबंधित उपभोक्ता या परिवार में किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नंबर अकाउंट कनेक्शन के साथ लिंक हो। ऐसा न होने महीने में खर्च बिजली का बिल उसके मोबाइल पर नहीं आएगा। इसलिए जिनके नंबर लिंक न हों, वह किसी भी हेल्पडेस्क में जाकर एक आवेदन कर सकते हैं और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं। केस्को के फूलबाग हेल्पडेस्क के अलावा चुन्नीगंज (ग्वालटोली सबस्टेशन), केशवपुरम, दादा नगर, दबौली, नौबस्ता, दहेली सुजानपुर, जाजमऊ हेल्पडेस्क में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इसके आवेदन दिए जा सकते हैं। मीडिया प्रभारी व एक्सईएन केस्को देवेंद्र वर्मा के मुताबिक प्रीपेड हों या पोस्टपेड उपभोक्ता वह अपना बिजली का बकाया बिल आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। प्रीपेड में 10 से 25 प्रतिशत राशि हर रीचार्ज से कटती थी और पोस्टपेड उपभोक्ता बकाये बिल को 10 किस्तों में जमा कर सकेंगे। इसकी विस्तृत एसओपी जारी होते ही अमल शुरू करा दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपीपीसीएल किस प्रकार की बकाया राशि को किस्तों में चुकाने की सुविधा दे रहा है?
यूपीपीसीएल स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के लिए पिछला बकाया 10 किस्तों में चुकाने की सुविधा दे रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।