Kanpur News: आउटसोर्स बिजली कर्मियों की बहाली कर्मचारी हित में
Kanpur News: यूपीपीसीएल प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के समझौते के बाद पिछले दो वर्षों में हटाए गए 25 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों की बिजली निगमों में वापसी का रास्ता साफ हुआ है। केस्को की स्थानीय समिति ने इस फैसले का स्वागत किया। समझौते में कर्मचारियों की सेवा अवधि 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की बात भी शामिल है। अब यूपीपीसीएल के आदेश जारी होने का इंतजार है।

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली निगमों से पिछले दो वर्षों में हटाए गए 25 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने के यूपीपीसीएल प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बीच समझौते से कर्मचारियों में खुशी है। केस्को की स्थानीय समिति ने पावर कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष रणवीर प्रसाद के रुख को कर्मचारी हित में और सराहनीय कदम बताया है। सोमवार को समिति की परेड बिजलीघर में हुई बैठक में संघर्ष समिति के घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की वापसी से बिजली निगमों में कार्यरत कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। इसमें केस्को के भी सौ से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाया गया था।
पहले कर्मचारियों की 2023 के आंदोलन में शमिल होने के नाम पर तो बाद में छंटनी के नाम पर सेवाएं खत्म कर दी गई थीं। संयोजक भगवान मिश्रा ने कहा इन कर्मचारियों की बहाली के साथ सेवा कार्यकाल 55 साल की उम्र से बढ़ाकर 60 साल करने पर पर समझौता हुआ है। अब यूपीपीसीएल के आदेश जारी होने का इंतजार है।

