Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsUPCA s 20th AGM Uncontested Elections for New Executive Committee
डॉ. निधिपति निर्विरोध अध्यक्ष, प्रेम मनोहर सचिव बनेंगे

डॉ. निधिपति निर्विरोध अध्यक्ष, प्रेम मनोहर सचिव बनेंगे

संक्षेप: Kanpur News - उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 20वीं वार्षिक आम सभा गुरुवार को कानपुर के होटल लैंडमार्क में होगी। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध चुनाव तय है। अध्यक्ष पद पर डॉ. निधिपति सिंघानिया, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा और सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता चुने जाएंगे।

Thu, 30 Oct 2025 05:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 20वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) गुरुवार को शहर के पांच सितारा होटल लैंडमार्क में आयोजित होने जा रही है। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। एजीएम में सिर्फ पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। यूपीसीए की नई कार्यकारिणी के मुख्य पांच पदों पर कानपुर का दबदबा रहेगा। कानपुर के डॉ. निधिपति सिंघानिया दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज होंगे। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर गाजियाबाद के राकेश मिश्रा, सचिव पद पर कानपुर के प्रेम मनोहर गुप्ता, संयुक्त सचिव पद पर उमर मुस्तफा हुसैन और कोषाध्यक्ष पद पर कानपुर के सचिन आनंद शुक्ला रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता वर्तमान कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर हैं। मुख्य पांच पदों के अलावा दो गवर्निंग काउंसिल के पदों पर कानपुर के डॉ. संजय कपूर और गाजीपुर के संजीव सिंह का चुना जाना तय है। यह दोनों सदस्य यूपी टी-20 लीग की कमान संभालेंगे, जिसमें गुरुवार को लीग का नया चेयरमैन कौन बनेगा, इसकी भी घोषणा की जाएगी। साथ ही, एपेक्स काउंसिल के 11 पदों पर भी एक-एक नामांकन हुआ है, जिससे सभी का बनना तय है। इसमें सिद्धार्थ सिंह, सुनील जोशान, करन पाल सिंह, लक्ष्य राज त्यागी, सिद्धार्थ प्रसाद, मनीष चौहान, सैफुद्दीन, सुरेंद्र पाल सिंह, लतीफ उर रहमान, सक्षम मिश्रा और उमर अहमद शामिल हैं।