लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

राजकोट में छह से 28 फरवरी के बीच होने वाले बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई। टीम की कमान कानपुर की अर्चना देवी को सौंपी गई है। एलीट ग्रुप ए में शामिल उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला कर्नाटक से होगा। प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को यूपीसीए ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में कानपुर की चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। साथ ही चार खिलाड़ी स्टैंडबाई में भी रखी गई हैं। टीम की हेड कोच भावना व असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी शेफाली साहू को सौंपी गई।
यूपी की चयनित टीम में अर्चना देवी (कप्तान), तृप्ति सिंह, एकता सिंह, गरिमा यादव (चारों कानपुर), वर्निका (उपकप्तान), नीशू चौधरी (दोनों सहारनपुर), सोनाली सिंह, शिल्पी यादव, आरजू सिंह, संध्या छेत्री (चारों लखनऊ), मुस्कान मलिक (अलीगढ़), सोनम यादव (फिरोजाबाद), निशी कश्यप (मुरादाबाद), अंजलि सिंह, रमा कुशवाहा, संपदा दीक्षित (तीनों आगरा), अंशु तिवारी (फैजाबाद), खुशी त्यागी (गाजियाबाद), श्रद्धा तिवारी (सुल्तानपुर), मीनू यादव (जीबी नगर) हैं। वहीं, स्टैंडबाई में अरोमा त्यागी (लखनऊ), शोभा देवी (बांदा), मनीषा चौधरी (सहारनपुर), भारती शर्मा (बुलंदशहर) को रखा गया है। एसएंडएस कोच सुचि कौशिक, मैनेजर गायत्री अग्रवाल, फिजियो मीनू नागर और एनेलिस्ट सौम्या सिंह को बनाया गया है। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।