बिजलीकर्मियों को भी देना होगा पूरा बिल, लगेंगे मीटर

बिजलीकर्मियों को भी देना होगा पूरा बिल, लगेंगे मीटर

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने बिजलीकर्मियों के लिए प्रीपेड मीटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय कर्मचारियों को मीटर लगाने में छूट नहीं मिलेगी। इसके अलावा, ट्रांसफार्मरों के फुंकने पर भी नाराजगी जताई गई और बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Dec 12, 2025 03:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजलीकर्मियों को भी अब पूरा बिल भरना होगा। उनके घरों में प्रीपेड मीटर लगाने के निर्देश यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने गुरुवार को केस्को मुख्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान दिए। डॉ. आशीष कुमार गोयल ने एमडी से कहा कि किसी भी विभागीय कर्मचारी और इंजीनियर को मीटर न लगाने की रियायत नहीं दी जानी है। एलएमवी-10 श्रेणी के तहत घरेलू बिजली की दर पर पर बिजली देने के लिए उनके घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएं। पिछले सप्ताह केसा कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों ने मीटर लगाने गई टीम को बैरंग लौटा दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब मीटर लगाने में तेजी लगाने के निर्देश चेयरमैन ने दिए हैं। गौरतलब है कि बिजलीकर्मियों को पद के हिसाब से अलग-अलग छूट मिलती रही है। चेयरमैन ने नौ महीने में 146 ट्रांसफार्मरों के फुंकने पर भी नाराजगी जताई। क्षेत्रवार इलाकों में फुंके ट्रांसफार्मरों की स्थिति देखी तो एक्सईएन बागीश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। हालांकि मीटिंग खत्म होने पर सुधार लाने की हिदायत के साथ कार्रवाई करने से मना कर दिया। कहा कि एक भी ट्रांसफार्मर नहीं फुंकना चाहिए, वरना जिम्मेदार एक्सईएन पर कार्रवाई होगी। स्मार्ट मीटरों को लगाने की धीमी गति पर नाराज हुए। बिजली बिल राहत योजना का पंजीकरण बढ़ाएं चेयरमैन ने बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा कर पंजीकरण बढ़ाने को कहा। योजना के दायरे में आने वाले बकायेदार उपभोक्ताओं और चोरी में फंसे उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। मीटिंग के बाद परेड स्थित बिजलीघर में बिल रिवीजन प्रक्रिया समझी। वह जानना चाहते थे फेसलेस सिस्टम में हेल्पडेस्क या हेल्पलाइन पर आई बिल शिकायतों को बिना उपभोक्ता से मिले कैसे काम होता है। बिल रिवीजन यूपीपीसीएल से तय फार्मेट के मुताबिक ही करने को कहा। चेयरमैन ने केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन से केस्को में हो रहे आरडीएसएस योजना के बड़े कामों को कराने में एजेंसी के इंजीनियरों और लाइनमैनों के बजाय विभागीय कर्मियों को ट्रेनिंग देकर दक्ष करने को कहा। एक साल से अधूरा ट्रांसगंगा सिटी का सबस्टेशन देखा चेयरमैन आशीष गोयल ने केस्को आने से पहले ट्रांसगंगा सिटी में एक साल से बनकर तैयार ट्रांसमिशन सबस्टेशन के चालू न होने की वजहें जानीं। दही चौकी ट्रांसमिशन से आने वाली लाइन एक पिलर के न बन पाने से सप्लाई बंद है। पीआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सेठ ने बताया कि वह इस मामले में शासन में मुलाकात कर बात कर चुके हैं। यूपीसीडा और यूपीपीसीएल में तालमेल की कमी से यह काम रुका है। जबकि काम कराने के लिए यूपीसीडा पहले ही पैसा दे चुका है। इसे नवंबर 2024 में चालू होना था। बीएचईएल को काम पूरा कर हैंडओवर के निर्देश दोपहर बाद पनकी स्थित 660 मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट पहुंचे। यहां पर प्रदूषण कम करने वाले एफजीडी प्लांट को बनाने में देरी की वजहें पूछीं। बाकी सभी काम पूरा कर प्लांट को पूरी तरह से उत्पादन निगम प्रबंधन को हैंडओवर करने के निर्देश कार्यदायी संस्था बीएचईएल को दिए। प्लांट के सीजीएम विजय बहादुर ने बताया कि प्लांट के चालू होने से अब तक यहां बनने वाली बिजली की लागत 4.48 रुपये से घटकर 16 दिसंबर से 3.24 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। इसलिए गर्मी में थर्मल बैकिंग कम होगी और प्लांट पूरी क्षमता से चलेगा। इसके बाद वह आगरा में दक्षिणांचल डिस्कॉम की समीक्षा के लिए रवाना हो गए।