Kanpur News: अयोध्या प्रकरण के खिलाफ लेखपालों ने दिया धरना
Kanpur News: पुखरायां में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जा रही अनुचित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। संघ का कहना है कि लेखपाल ईमानदार और मेहनती कर्मचारी हैं, जो जनता से सीधे जुड़े हुए हैं।

Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के प्रांगण में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी कृप्शन एंव विजिलेंस से की जा रही गलत, अनुचित, फर्जी एंव दुर्भावनापूर्ण ढंग से ट्रैप पर रोक लगाकर लेखपालों ने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन की जानकारी
तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने बताया कि वह राजस्व विभाग का मेहनती, ईमानदारी एंव जनता से सीधे जुड़ा हुआ कर्मचारी है। जो कठिन परिवेश में गांव-गांव घूमकर शासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ भूमि सबंधी विवादों और पैमाइश अन्य राजस्व कार्यों का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाता है और लेखपाल अपने कर्तव्यों का निरंतर निर्वहन करता है। किसी व्यक्ति के अवैध कार्यों को नियमों के विपरीत न किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा दलाल का लेखपाल से रंजिश रखना असमान्य नहीं है। कई बार असंतुष्ट व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ में लेखपाल को झूठे मामले में फसाने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी कृप्शन एंव विजिलेंस टीम द्वारा कई मामलों में शिकायत की गई। लेकिन वास्तविक, शिकायतकर्ताओं की पृष्ठभूमि के उद्देश्य तथा संबंधित कार्य लेखपाल की वास्तविक भूमि का अधिकार क्षेत्र पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रैप कार्रवाई किए जाने की शिकायत सामने आ रही है। 20 अगस्त 2026 को अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना से पूरे लेखपाल अत्यंत आहत एंव आक्रोशित हैं। प्रदेश के लेखपालों में भय, मानसिक प्रताड़ना एंव असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।
ज्ञापन की पेशकश
कर्मचारियों के लिए भयमुक्त होकर निष्पक्ष एंव ईमानदारी से कार्य करना संभव नहीं हो पा रहा है। मांगो को लेकर प्रवीण कुमार, ज्ञानेश सचान, राघवेन्द्र सचान, अखिलेश कटियार, अमर पाल, संजीव सचान, नवनीत सचान, दीक्षा सचान, पूजा देवी, राजेश पटेल और अजीत कटियार आदि लेखपाल संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
-लेखपालों ने हड़ताल पर सौंपा ज्ञापन
रसूलाबाद। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल पर हुई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ ने हड़ताल पर रहकर ज्ञापन सौंपा। रसूलाबाद तहसील में शनिवार को लेखपाल संघ ने कार्य बहिष्कार कर। संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार, मंत्री विजय कुमार, अंकित कुशवाहा,अटल तिवारी आदि ने बताया कि प्रदेश संगठन के आवाहन पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया है।

