दुनिया में बढ़ेगा यूपी के चमड़े का रुतबा, 30% व्यापार में उछाल
Kanpur News - उत्तर प्रदेश का चमड़ा उद्योग नई लेदर फुटवियर नीति के साथ वैश्विक बाजार में आगे बढ़ने की तैयारी में है। इस नीति से निर्यात आसान होगा और छोटे उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के चमड़ा निर्यात में 5 प्रतिशत की वृद्धि करना है, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश का चमड़ा उद्योग अब वैश्विक बाजार में नई छलांग लगाने की तैयारी में है। राज्य सरकार की नई लेदर फुटवियर नीति से न सिर्फ निर्यात आसान होगा, बल्कि छोटे उद्यमियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इससे चमड़ा कारोबार में करीब 30 प्रतिशत तक इजाफा की उम्मीद है। वहीं, नई नीति के लागू होने के बाद उद्यमियों में उत्साह है। चमड़ा उद्यमियों का कहना है कि अब तक निर्यात प्रक्रिया जटिल और महंगी थी, लेकिन नई नीति के तहत इसे सरल बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इससे यूरोप, अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में उत्तर प्रदेश की पकड़ और मजबूत होगी।
साथ ही दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य छोटे देशों में भी व्यापार का दायरा बढ़ने की संभावना है।भूमि, भवन और मशीनों पर सब्सिडी से तरक्की का मौका :नीति का सबसे बड़ा फायदा छोटे और नए उद्यमियों को मिलने वाला है। भूमि, भवन और मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी से उन्हें अपना कारोबार शुरू करने और विस्तार करने में मदद मिलेगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सचान का कहना है कि यह नीति प्रदेश के चमड़ा उद्योग को नई दिशा और कारोबार में इजाफा के साथ रोजगार भी बढ़ेगा। नीति का सही तरीके से क्रियान्वयन हुआ तो कानपुर समेत पूरे प्रदेश का चमड़ा उद्योग न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान को मजबूत बना सकेगा।प्रदेश की हिस्सेदारी 5 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी :आंकड़ों पर नजर डालें तो देश के कुल चमड़ा निर्यात में उत्तर प्रदेश का योगदान पहले से ही 46 प्रतिशत है। अब इसे बढ़ाकर 51 प्रतिशत तक ले जाने की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत प्रदेश की हिस्सेदारी एक वर्ष में 5 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में प्रदेश से करीब 10,500 करोड़ रुपये का चमड़ा उत्पाद विदेशों में निर्यात हो रहा है। अकेले कानपुर से लगभग 6,500 करोड़ रुपये का व्यापार होता है, आगरा से भी करीब 3,000 करोड़ का सालाना निर्यात किया जाता है।कारोबार, निर्यात और रोजगार में बदलाव :भारतीय निर्यात परिषद के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव कहते हैं कि नई लेदर फुटवियर नीति उत्तर प्रदेश के चमड़ा उद्योग के लिए बड़ा अवसर बनकर सामने आई है। इससे कारोबार, निर्यात और रोजगार तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है, जिससे प्रदेश का नाम वैश्विक बाजार में और मजबूत होगा। वहीं कानपुर के लिहाज से यह नीति और बेहतर परिणाम देगी।-------------नीति से ये पांच बड़े फायदे :प्रक्रिया आसान होने से विदेशों में सामान भेजना सरलव्यापारियों को समय और लागत दोनों में राहतसब्सिडी से नए लोग भी कारोबार शुरू कर सकेंगेनई इकाइयों के खुलने से बड़ी संख्या में नौकरियांव्यापार का दायरा बढ़ेगा, निर्यात बढ़ने से राजस्व
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


