
जनपद में यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से
Kanpur News - जनपद में यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा के भय को दूर करना और उनकी कमियों को पहचानना है। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।
जनपद में यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से -बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा का भय दूर करने का प्रयास मंगलपुर,संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड प्रयागराज की ओर से 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा का पूर्व अभ्यास कराने के लिए आज शुक्रवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनपद में शुरू हो रही है। यह परीक्षाएं विगत वर्ष के परीक्षा केंद्रों पर आए अतिरिक्त प्रश्न पत्रों के सेट से करवाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड प्रयागराज के द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है।
इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। इसमें परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। वहीं उत्तर पुस्तिकाएं भी जिले में पहुंच चुकी है। विभाग विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से बचाने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन करवाता है। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आज शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय से परीक्षा कार्यक्रम सूची विद्यालयों में भेज दी गई है। यह परीक्षा विगत वर्ष बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अतिरिक्त प्रश्न पत्रों के सेट से करवाई जाएगी। विगत वर्ष जिस कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का केंद्र जहां बनाया गया था। वहां से विगत वर्ष की संख्या के अनुसार प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों से वितरित किए जा रहे हैं। गुरुवार को परीक्षा केद्रों पर प्रश्न पत्रों को लेने के लिए अन्य विद्यालयों के शिक्षक पहुंचे। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में परीक्षा के भय को खत्म करना है। वहीं उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उनकी कमियों को दूर करना है। इससे वह बोर्ड परीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। विगत वर्ष के अतिरिक्त सेटों से परीक्षा पहली बार करवाई जा रही है। विगत वर्ष विद्यालय अपने स्तर से परीक्षाएं आयोजित करवाते रहे है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




