यूपी बोर्ड: कंट्रोल रूम तैयार आज से शुरु होगा केन्द्रों का परीक्षण

Feb 10, 2026 10:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर देहात में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय से निगरानी की जाएगी। 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में लगभग 49,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नए निर्देशों ने परीक्षा केन्द्रों में असमंजस पैदा कर दिया है, खासकर शिक्षक ड्यूटी को लेकर।

यूपी बोर्ड: कंट्रोल रूम तैयार आज से शुरु होगा केन्द्रों का परीक्षण

कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर 80 केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। इसमें डीआईओएस कार्यालय के कंट्रोल रुम से निगरानी की जायेगी। इसके लिये 7 कम्प्यूटर लगाकर सभी 80 केन्द्रों पर निगरानी होगी। आज से केन्द्रों का ट्रायल शुरु होगा। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तय होते ही 12 फरवरी को केन्द्रों पर प्रश्न पत्र भेजने की तैयारी है। जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। 18 फरवरी से शुरु हो रही इन परीक्षाओं के लिये जनपद में 80 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इसमें करीब 49 हजार 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगें।

नकल विहीन परीक्षा के लिये विभाग ने डीआईओएस कार्यालय में सोमवार को कंट्रोल रूम को अंतिम रुप दिया गया। यहां पर 7 कंप्यूटर स्थापित किये गये हैं। प्रत्येक पर 11 केन्द्र की निगरानी की जिम्मेदारी होगी। कुछ कंप्यूटर 12 केन्द्रों की निगरानी करेंगें। इनको कालेजों के कंट्रोल रुम से आईपी एड्रेस लेकर मंगलवार को कनेक्ट किया जायेगा। इसके बाद सभी केन्द्रों पर कैमरों के संचालन का रिहर्सल करके देखा जायेगा। वहीं केन्द्रों पर भी कैमरों को दुरुस्त कराने की कवायद की जा रही है। इसके साथ ही अकबरपुर इंटर कालेज से परीक्षा केन्द्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन शुरु हो गया है। कालेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि करीब 30 फीसदी परीक्षा केन्द्र उत्तर पुस्तिकायें प्राप्त कर चुके हैं। नियमित वितरण हो रहा है। केन्द्रों के लिये अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापकों की तैनाती का काम पूरा कर लिया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूची को अंतिम रुप दिया जा रहा है। सूची फाइनल होते ही विभाग 12 फरवरी को केन्द्रों पर प्रश्नपत्र भेज देगा। डीआईओएस ब्रजभूषण चौधरी ने बताया कि सभी तैयारियां दुरुस्त हैं। समय से कालेजों के कैमरों का भी परीक्षण पूरा करा लिया जायेगा। -बोर्ड के नये निर्देश से परीक्षा केन्द्र असमंजस में यूपी बोर्ड के इस बार नये निर्देश ने परीक्षा केन्द्रों को असमंजस में डाल दिया है। डीएम की बैठक में केन्द्र व्यवस्थापक इस मुद्दे पर मार्गदर्शन मांग सकते हैं। बोर्ड ने इस बार परीक्षा केन्द्रों पर वहीं की बालिकाओं के कक्ष में उसी कालेज के शिक्षकों की ड्यूटी न लगाने का निर्देश दिया है। वहीं बोर्ड की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को मिक्स प्लान के साथ बैठाने का निर्देश है। ऐसी स्थिति में केन्द्र पर हर कक्ष में कुछ न कुछ बालिकायें उस कालेज की भी होंगीं। ऐसे में उस कालेज के शिक्षक कक्ष निरीक्षण कैसे करेंगें इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।