परीक्षा की तिथि आ गई पर पढ़ाई नहीं हुई

परीक्षा की तिथि आ गई पर पढ़ाई नहीं हुई

संक्षेप:

Kanpur News - बुधवार से हैं परिषदीय स्कूलों के बच्चों की छमाही परीक्षाएं 90 फ़ीसदी परिषदीय शिक्षकों की

Dec 08, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय व मान्यता प्राप्त में शैक्षिक सत्र 2025-25 में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से होनी हैं। ज्यादातर शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी पर होने के कारण स्कूलों में सन्नाटा है। स्कूल एक या दो शिक्षकों के हवाले हैं। कहीं-कहीं इसका भी संकट है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। एसआईआर के कारण 90 फीसदी परिषदीय शिक्षक चार नवंबर से बीएलओ ड्यूटी पर हैं। छमाही परीक्षाएं पहले 28 नवंबर से 03 दिसंबर तक होनी थीं पर बीएलओ ड्यूटी के कारण इसे स्थगित कर दिया था। तब पांच दिसंबर को पहला चरण पूरा होना था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नई परीक्षा तिथि 10 से 15 दिसंबर तक रखी गई। लेकिन आयोग ने एसआईआर के पहले चरण की तिथि बढ़ा दी। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परीक्षाएं 10 दिसंबर से प्रस्तावित हैं। बच्चों की पढ़ाई कराई जा रही है।