Kanpur News: बदली की धूप से बढ़ी उमस में लोग हुए परेशान
Kanpur News: कानपुर देहात में मौसम बार बार बदल रहा है। चार दिन की बारिश के बाद शनिवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। रुक-रुक कर बारिश से राहत मिली, लेकिन बुखार के मामलों में तेजी आई है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है और बुखार जानलेवा हो रहा है।

Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। पिछले चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। दोपहर में पारा 33.4 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही बदली के बीच निकली तेज धूप से बढ़ी उमस से लोग परेशान रहे। कुछ स्थानों पर हुई रिमझि़म बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी।
बरसात के बाद मौसम का अहसास
जनपद में सावन के अंतिम दौऱ में चार दिन हुई रुक-रुककर बारिश से लोगों को खासी राहत मिली थी। इतना ही नहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया था। शुक्रवार रात में भी रिमझि़म बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर जाकर 25.4 डिग्री पर पहुंचने से उमस भरी गर्मी बरकरार रही। शनिवार को बदली व ठंडी हवा के साथ दिन शुरू हुआ। दिन में बदली के बीच निकली धूप के साथ ही दोपहर में पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर जाकर 33.4 डिग्री पर पहुंचने से बढी उमस ने लोगो को बेचैन कर दिया। हालांकि शाम को असामान में बदली छाने के साथ ही कुछ स्थानों पर रिमझि़म बारिश होने व साढ़े तीन कि मी प्रति घंटा की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा की वजह से मौसम में आए बदलाव से कुछ राहत मिली। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि अभी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले पांच दिन तक आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बारिश के आंकड़े
-जिले में 2.67 मिमी हुई बारिश,अकबरपुर में रहा इंतजार
जिले में चौबीस घंटे के अंदर औसत 2.67 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आपदा विशेषज्ञ अश्विनी वर्मा ने बताया कि मैथा तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 5 मिमी बारिश हुई। जबकि भोगनीपुर, डेरापुर व रसूलाबाद में 3-3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। जबकि सिकंदरा में सिर्फ 2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। वहीं अकबरपुर तहसील क्षेत्र में बारिश होने का इंतजार रहा।
बुखार की समस्या
-जानलेवा हुआ बुखार, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
जिले में वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त व जुकाम के साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही बुखार अब जानलेवा बनने लगा है। तेइस दिन में बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। शनिवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी 1295 नए व करीब ढाई सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। भीड़ बढ़ने से जहां मरीजों को पर्चा बनवाने में लंबी लाइन मे ंलगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं डॉक्टर को दिखाने जांच कराने व दावा हासिल करने में भी मरीजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


