ट्रायल में 502 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में स्पोर्टिंग यूनियन क्लब द्वारा आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दो दिवसीय ट्रायल का समापन हुआ। 502 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग की जांच की। चयनित खिलाड़ियों की टीमें अगले सप्ताह मैच खेलेंगी।

ट्रायल में 502 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व स्पोर्टिंग यूनियन क्लब की ओर से तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर जेएमडी ट्रॉफी के दो दिवसीय ट्रायल मंगलवार को समाप्त हुए। दो दिवसीय ट्रायल में कुल 502 ​खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए ट्रायल में चयनकर्ता इन्दरपाल सिंह और सीमा सिन्हा ने ​खिलाड़ियों की प्रतिभा को नेट्स पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट कीपिंग के माध्यम से बारीकी से परखा। ट्रायल में चयनित ​​खिलाड़ियों की टीमें बनाकर उनके बीच अगले सप्ताह से मैच की शुरुआत होगी। यह जानकारी आयोजन सचिव राहुल पाल ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।