अनंत की पारी से कामर्शियल एकेडमी 31 रन से जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - अनंत की पारी से कामर्शियल एकेडमी 31 रन से जीता अनंत की पारी से कामर्शियल एकेडमी 31 रन से जीता अनंत की पारी से कामर्शियल एकेडमी 31 रन से जीता

अनंत की पारी से कामर्शियल एकेडमी 31 रन से जीता

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग में मंगलवार को कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी और एचएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें अनंत की शतकीय पारी की बदौलत कामर्शियल एकेडमी ने 31 रन से मैच जीता। कानपुर साउथ बी मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉमर्शियल एकेडमी ने 32.4 ओवर में 168 रन बनाए। टीम की ओर से अनंत मिश्रा ने 126 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में सजल ने 10 रन देकर पांच और चिन्मय गौर ने 16 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।

जवाब में एचएस एकेडमी की टीम 30.5 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सजल ने 26 रन, विराट ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में रुद्रांश ने 11 रन देकर चार और फैज ने 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।