उज्ज्वला परिवारों को किया गया रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरण
Kanpur News - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली पर्व पर उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। जनपद में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। डीएम और जिला पंचायत ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। योजना महिलाओं के सशक्तीकरण और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देती है।

कानपुर देहात,संवाददाता। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली पर्व के अवसर पर उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में भी देखा एवं सुना गया। वहीं डीएम और जिला पंचायत ने जनपद के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये। माती मुख्यालय में जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, डीएम कपिल सिंह, सीडीओ विधान जायसवाल व अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहाकि योजना महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वास्थ्य संरक्षण एवं स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहाकि होली पर्व के अवसर पर दी जा रही रसोई गैस रिफिल सब्सिडी से परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार का उल्लास बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं डीएम ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी के चेक वितरित किए। जनपद में लगभग 1,79,461 उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, सभी तहसीलों के एसडीएम, डीएसओ अभिषेक कुरील सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



