Kanpur News: मुठभेड़ में गोली से घायल लुटेरे सहित दो गिरफ्तार
Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवाहन के पास

Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के सनाया सालवाहन के पास 25 जुलाई को चालक को बंधक बनाकर उसका आटो,मोबाइल व रुपये छीनने के मामले में फरार चल रहा एक शातिर गुरूवार रात में हुईं पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से भाग रहे उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए दोनों लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया एक मोबाइल, दो तमंचा, एक कारतूस, 4 खोखा कारतूस व ऑटो की आरसी बरामद की है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस ने छानबीन शुरू की है। सुक्खानेवादा थाना चौबेपुर कानपुर नगर का रहने वाला विशाल पुत्र विजय बहादुर रनियां कस्बे में रह रहा है।
वह रनियां से विजयनगर के बीच आटो चलाता था। 25 जुलाई शाम को विजयनगर में मिले तीन युवक उसको मूसानगर होकर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर तक चलने के लिए तीन हजार रुपये में आटो बुक कराया था। वहां से तीनों ऑटो से मूसानगर थाना क्षेत्र के सनांया सालवाहन पहुंचे बदमाशों ने सुनसान देखकर चालक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, आटो व नगदी छीन ली थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी। गुरूवार देर रात गजनेर से चांदपुर रोडपर अतिबलपुर मोड़ पर बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर एसओ मूसानगर अमिता वर्मा ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे । जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से लक्ष्मीबाई नगर पुखराया में निवास कर रहा सरौटा प्रथम मूसानगर निवासी हिमांशु यादव पुत्र करन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसको पकड़ने के साथ ही मौके से भाग रहे उसके साथी शुभम पुत्र राम बाबू निवासी चकचालपुर भोगनीपुर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा,एक कारतूस, चार खोखा कारतूस व लूता गया मोबाइल, ऑटो की आरसी बरामद किए । जबकि आटो को पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था।सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए शातिरों ने चालक को पीटकर ऑटो व मोबाइल लूटने की स्वीकारोक्ति की है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का उपचार कराने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।


