Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTruck Mechanic Robbed in Kanpur Two Arrested Five Stolen Bikes Recovered
ट्रक मिस्त्री से लूट करने के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

ट्रक मिस्त्री से लूट करने के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

संक्षेप:

Kanpur News - ट्रक मिस्त्री से लूट करने के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे ट्रक मिस्त्री से लूट करने के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

Jan 06, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर दक्षिण। किदवई नगर चौराहा के पास ट्रक मिस्त्री से लूट करने के तीन आरोपितों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी की पांच बाइकें भी बरामद हुईं। सामने आया कि आरोपित नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी व लूट करते थे। कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई बाइक से ही मिस्त्री को लूटा था। लुटेरों की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी मो. अरबाज और बगाही निवासी ई-रिक्शा चालक गौरव के रूप में हुई है। फरार आरोपित अमित उर्फ दद्दा किदवई नगर का रहने वाला है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात के सरवनखेड़ा के शेरूआ गांव निवासी ट्रक मिस्त्री नवनीत कुमार 28 दिसंबर की रात करीब 3 बजे एक ट्रक की मरम्मत कर घंटाघर से नौबस्ता जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह किदवई नगर चौराहे के पास खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी कोतवाली थानाक्षेत्र से बाइक चोरी करके तीनों आरोपितों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपित उनके पास मौजूद एयर प्रेशर मशीन, उपकरण और जेब में रखे दो हजार रुपये लूटकर भाग निकले थे। इसकी सूचना के बाद बाबूपुरवा पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से एनएलसी चौकी क्षेत्र में घूम रहे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गया आरोपित गौरव ई-रिक्शा चालक है और पहले भी बर्रा से चोरी व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। फरार आरोपित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। बाबूपुरवा में बीच सड़क में लूट का पीड़ित ट्रक मिस्त्री नवनीत कुमार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस चौकी के चक्कर काटता रहा। हालांकि, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद थी। 9 दिन बाद जब दो लुटेरे पकड़े गए तो रिपोर्ट दर्ज कर खुलासा कर दिया।