ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

Mar 08, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में नौबस्ता क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा अनिल कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। साला संजय गंभीर रूप से घायल हो गया है और आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक का नंबर पता लगाने के प्रयास कर रही है।

ट्रक की टक्कर से जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

कानपुर, संवाददाता। नौबस्ता में तेज रफ्तार एक ट्रक बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में जीजा की मौत हो गई जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। गुजैनी के पिपौरी निवासी 44 वर्षीय अनिल कुमार दादा नगर फैक्ट्री में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी किरन, बेटी सोनिया और बेटा शोभित हैं। भाई मनोज ने बताया कि शनिवार शाम अनिल का साला करबिगवां निवासी संजय घर आया था। देर शाम को दोनों बाइक से करबिगवां जा रहे थे। रास्ते में यशोदा नगर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रहा ट्रक टक्कर मारकर भाग निकला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जीजा-साले को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने जीजा को मृत घोषित कर दिया। साले की हालत गंभीर होने के कारण उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखकर ट्रक नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।