Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTruck Accident in Chakeri Kills Woman Local Protest Erupts
मार्निंग वॉक को निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, हंगामा व पथराव

मार्निंग वॉक को निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, हंगामा व पथराव

संक्षेप:

Kanpur News - मार्निंग वॉक को निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, हंगामा व पथराव मार्निंग वॉक को निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, हंगामा व पथराव

Nov 29, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

चकेरी। श्याम नगर स्थित एफसीआई गोदाम के पास शनिवार को एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से आक्रोशित इलाके के लोगों ने ट्रक पर पथराव कर जमकर हंगामा किया। जानकारी पर एडीसीपी पूर्वी समेत चार थानों की फोर्स पहुंची। साथ ही विधायक मोहम्मद हसन रूमी भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने हंगामे को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। श्याम नगर के एफसीआई गोदाम के पास सुजातगंज निवासी सलीम अहमद का बुटीक है। उनका बेटा नदीम, आमिर और बेटी अफ़शा हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलीम ने बताया, उनकी 55 वर्षीय दरक्शा खातून पत्नी अक्सर टहलने के लिए जाती थीं। शनिवार की सुबह दरक्शा मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी एफसीआई गोदाम की तरफ एक ट्रक जा रहा था। ट्रक चालक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, तभी ट्रक ने दरक्शा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद इलाके के लोगों और परिजनों ने ट्रक को दौड़ाकर रोका। लेकिन, चालक मौका देखकर फरार हो गया। फिर आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। इलाके के लोगों ने इलाके से ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने और मुआवजा देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा समेत चार थानों के फोर्स मौके पर पहुंचा। वहीं, सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी व पूर्व पार्षद राजीव सेतिया भी पहुंच गए। उन्होंने एफसीआई अधिकारियों से बात कर मुआवजा व ट्रकों के आवागमन पर बैरेकेडिंग लगाकर निकालने और सड़क किनारे न खड़ा करने देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि इलाके में ट्रकों के आवागमन से होने वाले हादसों से लोगों में आक्रोश है। उनके आवागमन को लेकर व मुआवजे को लेकर एफसीआई अधिकारियों से बात की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पति की तहरीर पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके लोग करीब दस बजे शव सड़क पर रखकर लगातार हंगामा करते रहे। उनकी मुआवजे के अलावा मांग की थी कि अब इलाके के ट्रकों का आवागमन बंद कर दिया जाए। वहीं, मृतका के पति सलीम ने बताया कि ट्रकों के कारण इससे पहले भी कई बार लोगों की जान जा चुकी है। उनका कहना था कि एक बच्ची भी इसी प्रकार से हादसे का शिकार हो चुकी है। कई बार शिकायत के बाद भी ट्रकों का इलाके में आना जाना बंद नहीं हो रहा है। वहीं, एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा के पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। उन्होंने इलाके में बेरेकेडिंग लगाकर ट्रकों को रोकने और किसी अन्य रास्ते से आवागमन करवाये जाने की बात पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि चकेरी पुलिस इलाके के लोगों और एफसीआई अधिकारियों से बातचीत कर इसका सामाधान जल्द से जल्द निकालेगी।