सचेंडी में खड़े ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक, केबिन में फंसकर चालक की मौत
Kanpur News - सचेंडी थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में घुसकर उसकी केबिन को कुचल दिया। चालक ज्ञानेश कुमार, जो हरदोई का निवासी था, अपने ट्रक से झांसी जा रहा था। इस हादसे में खलासी भी घायल हुआ है।

- चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, हरदोई का था रहने वाला कानपुर, संवाददाता। सचेंडी थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक के घुसने से केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। खलासी भी घायल हुआ है। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को क्रेन से किनारे कराया। मूलरूप से हरदोई के अरवल में रहने वाले 38 वर्षीय ज्ञानेश कुमार ट्रक चालक था। परिवार में पत्नी सीमा व तीन बच्चे हैं। बड़े भाई राजाबाबू ने बताया की मंगलवार को ज्ञानेश हरदोई के एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक लेकर झांसी के लिए निकला था। बुधवार देर रात सचेंडी हाईवे के पास तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में खड़े ट्रक में घुस गया।
केबिन में फंस जाने से उसकी मौत हो गई। खलासी छोटू घायल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


