ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुर24 घंटे में आठ-आठ बार ट्रिपिंग, बिजली ने रात की नींद छीनी

24 घंटे में आठ-आठ बार ट्रिपिंग, बिजली ने रात की नींद छीनी

कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता गर्मी में बिजली संकट गहराता जा रहा है। ट्रांसफार्मर में खराबी,...

24 घंटे में आठ-आठ बार ट्रिपिंग, बिजली ने रात की नींद छीनी
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 08 Jun 2023 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता

गर्मी में बिजली संकट गहराता जा रहा है। ट्रांसफार्मर में खराबी, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की रात की नींद छीन ली है। सिविल लाइंस, श्याम नगर, बर्रा दो, महाबलीपुरम, योगेंद्र विहार आदि क्षेत्रों में 24 घंटे में आठ-आठ बार तक ट्रिपिंग गुरुवार को होती रही। लगभग 10 लाख की आबादी संकट से जूझ रही है।

फीडर ट्रिप होने से कर्रही में दो घंटे तक लोग संकट से जूझे। जगई पुरवा पावर ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से डिफेंस कालोनी, जगई पुरवा की बिजली तीन घंटे तक गुल रही। छप्पर फीडर से मरम्मत कार्य के चलते शट डाउन लिया गया। इससे दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। हैरिसगंज फीडर से भी मरम्मत के लिए दो घंटे तक शटडाउन लिया गया। आवास विकास केशव पुरम में लाइन डालने के लिए सुबह 11 बजे से बिजली बंद रखी गई। गांधीग्राम, कृष्णानगर, हिंदूपुर गांव में फाल्ट के चलते संकट बरकरार है। हरिहर धाम, श्यामनगर में ट्रांसफार्मर खराब होने से 20 हजार से ज्यादा आबादी प्रभावित रीह। यशोदा नगर, अंबेडकरपुरम में लो वोल्टेज से लोग आजिज है। तार से पेड़ की डाल टूटने पर कृष्णानगर में संकट बरकरार है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें