ट्रिडेंट इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीता
Kanpur News - ट्रिडेंट इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीता ट्रिडेंट इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीता ट्रिडेंट इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीता

कानपुर। केएसपीएल की संडे क्रिकेट लीग में ट्रिडेंट इलेवन ने एमबीडी स्टार्स को आठ विकेट से पराजित किया। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में खेले गए मैच में एमबीडी स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 40 रन, आकाश गुप्ता ने 34 रन व धीरेंद्र ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में शानू ने तीन विकेट लिया। जवाब में ट्रिडेंट इलेवन ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से एस त्रिपाठी ने 64 रन और शानू ने 57 रन की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में धीरेंद्र बाजपेयी व शिवा कश्यप ने एक-एक विकेट लिया।
शानू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



