Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTributes Pour in for Former Union Minister Shrikprakash Jaiswal in Kanpur
श्रीप्रकाश की पार्थिव देह के दर्शन को जुटी भीड़, महाना समेत कई दिग्गज पहुंचे

श्रीप्रकाश की पार्थिव देह के दर्शन को जुटी भीड़, महाना समेत कई दिग्गज पहुंचे

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर शोक की लहर है। उनके आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। विधानसभा अध्यक्ष ने इसे कानपुर के लिए बड़ी क्षति बताया। अंतिम यात्रा रविवार को निकलेगी और भैरोघाट में अंतिम संस्कार होगा।

Nov 29, 2025 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर शोक की लहर है। पार्थिव देह के दर्शन के लिए शनिवार को पोखरपुर स्थित आवास पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। लखनऊ-दिल्ली समेत कई शहरों से भी कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे। सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा, सपा समेत अन्य दलों के नेता-कार्यकर्ता भी पहुंचे। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी के अलावा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, हसन रूमी, पूर्व सांसद राजाराम पाल समेत कई वरिष्ठ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन कानपुर के लिए बड़ी क्षति है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। बेहतरीन नेता संग उम्दा इंसान थे श्रीप्रकाश : रजा फिल्म अभिनेता रजा मुराद पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। छोटे बेटे गौरव जायसवाल को दिलासा देते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एक बेहतरीन नेता के साथ-साथ उम्दा इंसान भी थे। दलीय सीमा से हटकर वह दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहे। मैंने अपना सच्चा दोस्त और भाई खो दिया। करीब दस मिनट यहां रुके अभिनेता ने नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता से भी बातचीत की। आज भैरोघाट में होगी अंत्येष्ठि, पुश्तैनी मकान और तिलक हॉल जाएगी यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री के छोटे भाई प्रमोद जायसवाल ने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे अंतिम यात्रा पोरखपुर स्थित आवास से निकलेगी। कैनाल रोड स्थित पुश्तैनी आवास व तिलक हॉल भी पार्थिव देह को ले जाया जाएगा। इसके बाद भैरोघाट में अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री के बड़े बेटे सिद्धार्थ जायसवाल रात तक आवास पहुंच जाएंगे। वह कनाडा से दिल्ली देर शाम पहुंच गए। वहां से लखनऊ होते हुए कानपुर आएंगे।