रसूलाबाद में पूर्व जिलाध्यक्ष की पुण्यतिथि मनाई गई
Kanpur News - रसूलाबाद में भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। त्रिपाठी को उनकी ईमानदारी और संघर्ष के लिए याद किया गया, जबकि कई प्रमुख नेता उनके योगदान को सराहते रहे।

रसूलाबाद। रसूलाबाद कस्बे में गुरुवार को भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई। नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। रसूलाबाद कस्बे के सुभाष नगर वार्ड स्थित आवास पर भाजपा के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष रामबिलास त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी नेताओं ने पहुंचकर श्री त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा ने कहा कि जनसंघ के समय से राजनीति करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष की ईमानदारी से पक्ष व विपक्ष के लोग परिचित थे। डेरापुर से विधानसभा चुनाव लड़े त्रिपाठी से विपक्षी दलों की ओर से मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी भी उनका सम्मान करते थे।
विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी को मजबूती देने के लिए वह संघर्षरत रहे। उनकी ईमानदारी के चलते देश व प्रदेश के शीर्ष नेता भी सम्मान करते थे। राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह,विनय कटियार का रसूलाबाद आना होता था। राम मंदिर आंदोलन में उनका बड़ा योगदान रहा है। आंदोलन में उन्हें जेल भी भेजा गया था। लेकिन वह कभी पीछे नहीं हटे। माधवराव सिंधिया के कालेज से शिक्षक की नौकरी शुरू की उसके बाद लहरापुर इंटर कालेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता भी रहे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन वह कभी विचलित नहीं हुए। नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पुत्र जितेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेश त्रिपाठी,ओमशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेई, जितेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


