अहिल्याबाई के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
Kanpur News - कानपुर में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्श आज के समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनका जीवन समाज सेवा और राष्ट्र समर्पण का उदाहरण है, जो युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करता है।

कानपुर। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र दफ्तर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रकाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज राष्ट्र निर्माण के लिए एक प्रेरणा है। अहिल्याबाई भारतीय संस्कृति, धर्म, सुशासन और लोक कल्याण की प्रतीक थीं। अहिल्याबाई का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र समर्पण का उदाहरण है। प्रकाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्श युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए। यहां क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्त, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, संजीव बेरी, मनु सिंह रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


