वृक्ष वंदन कार्यक्रम में पेड़ों की रक्षा का संकल्प

May 06, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के इंदिरा पार्क में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा वृक्ष वंदन और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया, जबकि नवेंदु शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।

वृक्ष वंदन कार्यक्रम में पेड़ों की रक्षा का संकल्प

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान की तरफ से बुधवार को किदवई नगर साइट नंबर दो के इंदिरा पार्क में वृक्ष वंदन और वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने वृक्षों की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया। रेखा शुक्ला की देखरेख में हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के संयोजक नवेंदु शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। ओपी पांडेय, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सुनील शुक्ला, माया जोशी, देवराज जोशी, लक्ष्मी सिंह, रेखा, मंजू मौजूद रहीं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।