रामेष्ट धाम वाटिका में लगाए औषधीय पौधे
कानपुर में केशव मधुवन सेवा समिति ने केशव नगर में पौधरोपण अभियान शुरू किया। वाटिका में मां के नाम से एक पौधा लगाया गया, जिसमें फूल, फल और औषधीय पौधे रोपित किए गए।

कानपुर। रामेष्ट धाम केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर में समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में वाटिका में एक पौधा मां के नाम से लगाया गया। इसमें फूल, फल एवं औषधीय पौधों को रोपित किया गया। महासचिव ने बताया कि लगातार हो रही जनसंख्या में वृद्धि, विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई, वृक्षारोपण में शिथिलता और आवास के लिए खेतों व जंगलों में भवन निर्माण से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता चला जा रहा है। यहां श्याम बिहारी शर्मा, राधाकृष्ण त्रिपाठी, सीताराम मित्तल, अशोक शुक्ला, चन्द्रभूषण मिश्रा, बीके तिवारी, ओमप्रकाश गौतम, मुन्ना लाल, पप्पू आदि पौधरोपण करने वालों में शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


