साबरमती एक्सप्रेस में भटकता मिला बच्चा, चाइल्ड लाइन को सौंपा

Apr 06, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - पुखरायां रेलवे स्टेशन पर रविवार रात साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में एक 10 वर्षीय बालक जसनदीप भटक गया। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ ने उसे ट्रेन से उतारा और चेकअप के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। बालक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

साबरमती एक्सप्रेस में भटकता मिला बच्चा, चाइल्ड लाइन को सौंपा

पुखरायां। पुखरायां रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात ट्रेन में बालक के भटकने पर यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने उसे उतार कर सीएचसी में चेकअप कराने के उपरान्त चाइल्ड हेल्पलाइन का सौंपा है। कस्बा के रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार देर रात को ट्रेन नम्बर 19167 साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से कानपुर की ओर जा रही, जिसमें एक बालक भटकने पर यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ के कांस्टेबल संजय सिंह को सूचना मिलने पर ट्रेन से उतार कर उससे पूछताछ करने पर उसने हरियाणा के जींद के गोगड़िया निवासी जसनदीप (10) पुत्र गगन बताया।

वहीं पर आरपीएफ के कास्टेबल जितेन्द्र कुमार बालक को सीएचसी लेकर आए, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. आरती सिंह ने बालक का चेकअप किया। इसके बाद आरपीएफ के चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई, जहां पर अकबरपुर के टीम के सुपरवाइजर इकबाल शाह मौके पर पहुंचे और बालक को उन्हें सौंपा गया। इकबाल शाह ने बताया कि बताये गये पते पर सूचना के लिये वहां की पुलिस को संदेश भेज दिया गया है। उसके परिजनों का इंतजार हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।