नई दिल्ली पटना सहित 13 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में बढ़ते तापमान के कारण ट्रेनों की समय पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। नई दिल्ली-पटना स्पेशल सहित 13 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट हुईं, जिससे 219 यात्रियों ने टिकट वापस किए। गर्मी के कारण यात्रियों को पानी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से यात्री नाराज हैं।

नई दिल्ली पटना सहित 13 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पारा बढ़ने का असर ट्रेनों के समय पर पड़ने लगा है। नई दिल्ली-पटना स्पेशल सहित 13 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट आकर गईं। इस चक्कर में 219 ने टिकट लौटाए तो नौ को दूसरी ट्रेनों में कनेक्टिंग रिजर्वेशन के चलते भेजा गया। अभी तक कोहरे की वजह से अक्सर ट्रेनें लेट होती हैं। अब भीषण कर्मी में 05054 मुंबई बीटी-गोरखपुर स्पेशल 17 घंटे, 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 13 घंटे, 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल चार, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच, 01080 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल चार, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल चार, 18310 संबलपुर एक्सप्रेस तीन, 15743 फरक्का एक्सप्रेस छह घंटे सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें देरी से कानपुर आईं।

ट्रेनों की लेटलतीफी से इस भीषण गर्मी में यात्री बदहाल हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत स्लीपर और जनरल कोच में सफर करने वालों को हुई। रास्ते में जंगल में ट्रेन घंटों खड़ी हो जाने से उन्हें पानी और भोजन भी नहीं मिल सका। गर्मी के मौसम में ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। बीती शाम पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का एसी फेल हुआ तो यात्रियों ने हंगामा किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।